logo

गुमला : जिला परिषद बैठक में योजनाओं की गहन समीक्षा, जनहित कार्यों को मिली प्राथमिकता

jmnkryumoe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, जिला परिषद पदाधिकारी सह जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक, जिला अभियंता सह कार्यपालक अभियंता बलि उरांव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग अंतर्गत पशुधन बीमा लाभ, कृषि विभाग द्वारा केसीसी, धान अधिप्राप्ति एवं फसल बीमा योजना, जिला उद्योग केंद्र द्वारा पीएमईजीपी (PMEGP) एवं पीएमएफएमई (PMFME) योजनाओं, जिला कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति वितरण, उद्यान विभाग की प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन एवं बागवानी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत डॉक्टरों की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति तथा स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा मत्स्य विभाग की बीज डैम स्टॉकिंग, राशन कार्ड सत्यापन, हर घर नल जल योजना, लघु सिंचाई योजनाएं, शिक्षा विभाग द्वारा पीटीएम (PTM) आयोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, श्रमिक निबंधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं तथा कंबल वितरण जैसे विषयों पर भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद से संबंधित विभिन्न विषयों पर निर्णय लेते हुए परिसंपत्तियों के प्रबंधन, बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता जांच, संविदा एवं दैनिक कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, विभिन्न मरम्मति एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति तथा सिसई बाजार टांड मार्केट कॉम्प्लेक्स के दुकान आवंटन से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के अंत में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand Updates in hindi latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand news in hindi latest updates Jharkhand Gumla news Gumla news Updates latest Gumla news Gumla Up