द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद जिला अंतर्गत कतरास थाना क्षेत्र में तिलाताल अस्पताल गेट के पास एक अधेड़ को जीसीबी ने अपनी चपेट में ले लिया। अधेड़ की उम्र 50 साल थी। अधेड़ कांको बस्ती स्थित हाडी टोला का रहने वाला था। जिसकी पहचान तारा नपित के रूप में हुई है। मृतक साइकल से धनबाद के भटमुरना गांव की ओर जा रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। उसी वक्त पीछे से आ रही जेसीबी ने उसे कुचल दिया। इसके बाद जेसीबी चालक भागने लगा। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी है।

काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था बाहर
परिवार वालों ने बताया कि तारा नपित काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। 20 साल पहले उनकी शादी हुई थी। वह चार भाईयों में सबसे बड़ा था। जिसमें एक भाई की मौत पहले हो चुकी है। पुलिस सड़क जाम में शामिल ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया है। सड़क जाम होने की वजह से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।