logo

सास ने घर में नहीं दी एंट्री, बच्चों के साथ रोड पर ही धरना देने लगी बहू

drama1.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः
धनबाद जिला के धनसार थानाक्षेत्र गांधी नगर से एक परिवार का खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल एक बहू जब अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल पहुंची को उसकी सास ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। यही नहीं महिला का कहना है कि उसकी सास ने उसके साथ मारपीट की और भगा दिया। जिसके बाद वह अपने पति की दुकान में पहुंची। पति भी उसे देखकर फरार हो गया। जिसके बाद महिला बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गई।


2016 में हुई थी शादी 
बताया जा रहा है कि बिहार के लखीसराय की रहने वाली सरिता देवी की शादी धनसार थाना क्षेत्र के गांधी नगर के रहने वाले राहुल मालाकार से हुई थी। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। सरिता का कहना है कि उसकी सास उसको ससुराल में अक्सर प्रताड़ित करती थी। पति उसे पैसा देता था तो वह मना करती थी। इतना ही नहीं पैसा देने पर वह मारपीट करने लगती थी। इसको लेकर महिला ने पहले भी थाने में शिकायत की थी। इन सब घटना के बाद पति उसे लेकर मायके गया था। 


15 दिन में मायके से ले जाने का किया था वादा
सरिता ने बताया कि उसके पति ने उसको कहा था कि वह 15 दिन बाद उसे आकार ले जाएगा, लेकिन एक महीने बाद भी वह नहीं आया। इसलिए वह खुद ही अपने ससुराल पहुंच गई। लेकिन सास ने उसे भगा दिया। जिसके बाद वह अपने पति की दुकान पर पहुंच गई। सरिता ने पति की गोद में अपना बच्चा दिया, लेकिन वह बच्चा को छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद वह स्टेशन रोड पर जाकर बैठ गई। जब यह बात उसके सास को पता चली तो वह वहां पहुंची और गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा करने लगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N