logo

फोन में बिजी थी मां, बच्चा रोया तो मार डाला; गिरिडीह में सनसनीखेज हत्याकांड

GIRIDIHNEWS1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, गिरिडीह

झारखंड के गिरिडीह में मां ने अपने 2 साल के मासूम बेटे की जान ले ली। मां पर आरोप है की उसने अपने 2 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। दरअसल, वो अपने कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान छोटा बेटा जोर-जोर रोने लगा। इससे तंग आकर उसने मासूम को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। बच्चे की मौत से पूरा परिवार गमजदा है।

पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा 
पूरा मामला गिरिडीह जिले के गोलगो पंचायत का है। आरोपी बहु के ससुर रोजन अंसारी ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। देर रात झगड़े के बाद अफसाना खातून ने पति निजामुद्दीन को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह फोन पर किसी से बात करने लग गई। इस दौरान छोटा बेटा रोने लगा। उसने बेटे को चुप कराने की बजाय उसकी जान ले ली। इसके बाद पति काफी देर तक कमरे के बाहर ही खड़ा रहा। बाद में उसने पति को कमरे के अंदर बुलाया। पति ने छोटे बेटे को देखा तो उसे संदेह हुआ क्योंकि वो कोई हरकत नहीं कर रहा है। उसने बेटे को उठाया लेकिन वह बिलकुल ठंडा पड़ चुका था। यह देख कर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिवार वाले दौड़ पड़े। बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

6 साल पहले हुई थी शादी 
ससुर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे निजामुद्दीन की शादी पचंबा थानाक्षेत्र के सुग्गासार गांव की रहने वाली अफसाना खातून से हुई थी। शादी 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों को 2 बेटा हुआ। एक बेटे की उम्र 4 और दूसरे की 2 वर्ष है। ससुर ने आरोप लगाया कि उसने छोटे बेटे की गला दाबकर हत्या कर दी। ससुर के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अफसाना खातून को गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने कहा बच्चे की हत्या का नहीं इरादा 
पुलिस ने आरोपी अफसाना खातून से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि पति से झगड़े की वजह से वो किसी से फोन पर बात कर रही थी। झगड़े से वह काफी परेशान थी। इस दौरान छोटा बेटा तेज आवाज से रोने लगा। वह रोने की आवाज से गुस्सा होकर बच्चे को थप्पड़ मारा, फिर उसे धक्का दे दी। धक्का देने से बेटा बिस्तर से नीचे गिर गया, चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि वो बच्चे को मारना नहीं चाहती थी। उसने ऐसा जान-बूझकर नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है।