गिरिडीह
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है, जब एक बाइक सवार युवक समेत तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार वाहन ने घर के बाहर बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.
घायलों में से शंकर दास जो कौपा क्षेत्र का निवासी था, की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने आया था और बिदाई से पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया. व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही 2 दिनों बाद शादी का घर मातम में बदल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
