logo

गिरिडीह में पत्नी ने की पति की हत्या और शव फंदे से लटका दिया

GIRI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर इस मामले को सुलझा लिया। पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड में एक पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर उसे मार डाला। फिर उसने इस घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी कुमकुम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शनिवार की सुबह मिथलेश कुमार नाम के एक युवक का शव उसके घर में लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पचम्बा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 


जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी कुमकुम देवी से पूछताछ की। कुमकुम ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था और तनाव में रहता था। उसने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने देखा कि उसका पति फांसी पर लटका हुआ है।


कुमकुम की कहानी सुनकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने का फैसला किया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पुलिस को कुछ चौंकाने वाले तथ्य पता चले। इसके बाद पुलिस मिथलेश के घर पहुंची और कुमकुम देवी से फिर से पूछताछ की। इस बार कुमकुम ने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही अपने पति की हत्या की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की