logo

वृद्ध ने रंग-गुलाल लगाने से किया मना, तो हुड़दंगियों ने ले ली जान

bucchi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बलबड्डा थाना क्षेत्र में होली के दौरान रंग गुलाल लगाने से मना एक बुजूर्ग को भारी पड़ गया। हुड़दंगियों ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना अमौर नीमा गांव की है। आरोपियों की पुलिस तलाशी कर रही है। मामले में छह हुड़दंगियों को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को धुरखेल था उसी दिन की यह घटना है। धुरखेल होली पर आधा दर्जन से अधिक हुड़दंगी मुरारी सिंह के घर धूल कीचड़ सहित रंग गुलाल लेकर घुस गये। मुरारी सिंह ने विरोध किया, तो हुड़दंगियों ने हमला शुरू कर दिया। मुरारी सिंह दौड़कर अपने घर घुस गए। तब तक उनकी बूढ़ी माता बुच्ची देवी सामने आ गई। वृद्ध महिला अपने घर पर हुड़दंगियों की ठोकर से गिर पड़ी। उनके सिर पर चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 


पुलिस कर रही छापेमारी 
कल इस मामले को लेकर पंचायत हुई। हुड़दंगियों पर बुजूर्ग की हत्या का आरोप 6 लोगों पर लगा है। मुरारी सिंह की शिकायत पर 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि सभी लड़के नशे में थे। हादसे के बाद सभी लोग फरार हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। मुरारी सिंह ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। सभी हमलावर मनचले थे। मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि हुड़दंगियों में पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी शमिल हैं। महागामा एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी ने कहा, होली के एक दिन पहले हुड़दंगियों की धमाचौकड़ी से एक वृद्ध की जान चली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।