logo

गोड्डा : अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, इसलिए पत्नी के प्रेमी ने रास्ते से ही हटा दिया

oioio1.jpg

गोड्डाः 

सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में हुए सुनील पहाड़िया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. दरअसल पिछले 21 मार्च को पहाड़पुर जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था. जिसकी शिनाख्त सुनील पहाड़िया के रूप में हुई थी. पुलिस ने पूरी घटना की तफ्तीश की तो पता चला कि सुनील पहाड़िया की पत्नी का प्रेमी ही उसका कातिल है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 


अवैध संबंध में हत्या 
हत्याकांड के पीछे की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि 21 मार्च को जंगल में सुनील पहाड़िया की लाश मिली थी। जांच में पता चला कि सुनील पहाड़िया की पत्नी का संबंध गांव के ही अशोक पहाड़िया के साथ चल रहा था,दोनों को गांव वालो ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके बाद अशोक पहाड़िया को गांव की पंचायत ने जुर्माना लगाया था।


प्रेमी ने रास्ते से हटाया 
अशोक पहाड़िया को इस बात की खुन्नस थी कि सुनील की वजह से उसे पूरे गांव के सामने बेइज्जती उठानी पड़ी। उसने एक षड्यंत्र के तहत सुनील पहाड़िया को जान से मारने का प्लान बनाया। उसने सुनील पहाड़िया को जंगल में ले जाकर लकड़ी से पीट कर मार डाला और जंगल में ही फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही हत्या की। गिरफ्तार लोगों में अशोक पहाड़िया, राजेश पहाड़िया और समियाल पहाड़िया शामिल हैं। घटना के वक्त इस्तेमाल किया गया मोबाइल और मृतक का हेलमेट भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।