logo

सिर्फ एक पेड़ के लिए गुमला में हुआ था खूनी खेल, सगे भाई ने 3 लोगों की कुल्हाड़ी से काट डाला

khuni.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के पोटरो सकरौली रोड के बीच कांशी डांड के समीप तीन लोगों की हत्या कर दी। यह हत्या टांगी से काट कर की गई। मृतकों में नागेश्वर साहु व मुन्ना साहु और पवन साहु शामिल है। इसमें दो आपस में सगे भाई है और एक मृतक का बेटा है।  वहीं आरोपी नंदकिशोर साहु, नागेश्वर और मुन्ना का सगा भाई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों भाई की पुस्तैनी जमीन गांव के काड़ोकोचा के समीप है। जमीन फोरलेन सड़क के लिए आरकेडी कंपनी को दिया गया था। जमीन समतलीकरण के दौरान खेत में लगा एक पेड़ गिरा दिया गया था। 


पेड़ को लेकर विवाद 

बताया जा रहा है कि इसी पेड़ को काटने के लिए शुक्रवार को नंदकिशोर साहु अपने दो बेटे ससेंद्र साहु व शिव कुमार साहु के साथ टांगी लेकर गया हुआ था। पेड़ और जमीन जमाबंदी में था। जानकारी मिलने पर नागेश्वर साहु अपने बेटे पवन साहू और उसका भाई मुन्ना साहु अपने बेटे विकास साहु के साथ खेत पर जाकर पेड़ काटने से मना करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने गया और सभी खेत से सड़क पर आ गये। 


आरोपी का एक भतीज जख्मी 
इसी दौरान बात बढ़ गई। इससे आक्रोशित हो कर नंदकिशोर ने अपने दोनो बेटे के साथ मिलकर अपने ही दो भाई नागेश्वर साहू, मुन्ना साहु व भतीजा पवन साहु को दौड़ा कर टांगी से काट डाला, जबकि एक भतीजा विकास साहू गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जहां वह जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। इस सनसनीखेज घटना में नंदकिशोर साहु का एक बेटा ससेंद्र साहु भी जख्मी हो गया है।