logo

हजारीबाग में इश्क की खातिर धरना, प्रेमी के दरवाजे पर बैठी लड़की; जानें पूरा माजरा

hajaribagnews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, हजारीबाग 

हजारीबाग में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रेमिका के अनुसार पहले तो प्रेमी ने उससे शादी का झांसा दिया, बाद में शारीरिक संबंध बनाये। यह मामला जिले के मानगढ़ का बताया जा रहा है। यहां कटकमसांडी की रहने वाली एक युवती शादी करने की जिद में प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठ गई। घर के बाहर प्रेमिका को धरने पर बैठा देख परिवार वाले लड़के को लेकर भाग गए।

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में हुई थी दोस्ती 

प्रेमिका से जब आसपास के लोगों ने पूरा मामला जानना चाहा, तब उसने अपनी प्रेम कहानी सुनाई। उसने लोगों से बताया कि वह जिले के कटकमसांडी प्रखंड की रहने वाली है। वह इरबा में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में काम कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रवि कुमार नाम के युवक से हुई। रवि भी उसी संस्था में काम कर रहा था। वह हजारीबाग के मानगढ़ का रहने वाला था। वहां दोनों में दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़की ने आरोप लगाया कि रवि ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार यौन संबंध बनाये, फिर उसे छोड़ दिया। 

2019 से रह रहे थे एक साथ 

पीड़िता ने बताया कि वह रवि के साथ 2019 से रह रही थी। दोनों रांची में किराए के मकान पर रहते थे। रवि ने उससे कहा था कि उसका मकान  अभी कच्चा है। जब मकान पक्के का हो जायेगा तब वह उससे शादी कर लेगा। घर बनाने की बात सुनकर उसने रवि की आर्थिक मदद भी की। कहा कि वह अपनी कमाई का सारा पैसा उसे दे चुकी थी। जैसे ही उसका घर बन कर तैयार हुआ। रवि अपने वादे से मुकर गया और शादी से इंकार चला गया। 

मुखिया ने शादी करवाने का दिया आश्वसन 

इधर जब प्रेमिका रवि को ढूंढ़ते हुए उसके गांव मानगढ़ पहुंची, तब उसने गांव के मुखिया से रवि और उसके बीच सालों से चल रहे प्रेम संबंध के बारे में बताया।  शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये, इतना ही नहीं उसके कमाए हुए पैसे से उसने घर भी बनाये। यह सब सुनकर मुखिया और पंचों ने युवती को आश्वसन दिया कि उसकी शादी रवि से करवा देंगे। इसके लिए युवती को 10 दिनों का समय दिया गया। 10 दिन बीत जाने के बाद भी शादी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे तंग आ कर वह प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठ गई।