logo

भीषण गर्मी के बीच गढ़वा में खड़ी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

garwah_fire_incident.jpg

गढ़वा
गढ़वा जिले में एक कार में अचानक आग लग गई. राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचा ली. जानकारी के अनुसार, गढ़वा शहर के दानारो नदी बाईपास के पास एक इको कार खड़ी थी, जिसमें चालक मौजूद था और बाजार का सामान रखा हुआ था. अचानक चालक को आग की गंध महसूस हुई, जिसके बाद उसने तुरंत गाड़ी से छलांग लगा दी. देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद दमकल की गाड़ी को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

Tags - garwah car Caught Fire garwah Fire Incident fire Incident in garwah garwah Fire Updates Latest Fire news Latest Jharkhand News garwah news updates latest garwah updates car cought fire in garwah