logo

'हिंदू धर्म में जन्म गुनाह, गौ माता को बचाने की सजा', निशिकांत दुबे ने क्यों कहा ऐसा

nishikant3.jpg

  रांची 

 गोड्डा के निवर्तमान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने थाने से नोटिस मिलने के बाद सवाल किया है कि क्या हिंदू धर्म में जन्म लेना गुनाह है। कहा, उनको गौ माता बचाने की सजा मिल रही है। बता दें कि निशिकांत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी मनोहरपुर थाने में दर्ज की गयी है। इसमें उनको पूछताछ के लिए 19 अप्रैल को तलब किया गया है। केस के अनुसंधानकर्ता की ओऱ से जारी नोटिस के अनुसार इसमें निवर्तमान सांसद को कम से कम 7 साल की सजा का प्रवाधान है। जारी नोटिस के अनुसार प्राथमिकी मो आफताब, मोहनपुर, जिला देवघर निवसी द्वारा दर्ज करायी गयी है। इसमें निवर्तमान सांसद को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है। 


निशिकांत ने ये ट्विट किया 

निवर्तमान सांसद ने इस मामले में सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा, मैं एक सनातनी हूं।  गौ माता की रक्षा मेरा धर्म का हिस्सा है। विपक्ष एक खास धर्म से प्रेम करता है और हिंदू से नफरत। अगर मैंने गौ माता को बचाया तो क्या मुझे राज्य सरकार प्रताड़ित करेगी? क्या मैंने हिंदू धर्म में पैदा होकर गुनाह किया है? उन्होंने आगे कहा, "झारखंड सरकार का नियम है कि आप गाय को केवल उसी राज्य में ले जा सकते हैं जहां गोहत्या पर प्रतिबंध है। हालांकि, गाय को बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। लेकिन एफआईआर में कहा गया है कि इसे बिहार ले जाया जा रहा था, जहां गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं है। 

पुलिस को करेंगे सहयोग 

इस मामले में निशिकांत ने झारखंड सरकार पर भी आरोप लगाया है। कहा है कि सरकार व ख़ासकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से करोड़ों गाय संताल परगना के रास्ते बांग्लादेश भेजी जाती है। मैंने लगातार इसका विरोध किया है। लेकिन पहली बार झारखंड सरकार ने मोहनपुर थाने में उल्टा मेरे उपर केस किया। झारखंड हाईकोर्ट ने केस पर रोक लगा दिया है। लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में देवघर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांसद के उपर केस नहीं बनता है। मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित और बेइज़्ज़त करने के लिए मोहनपुर थाने वे मुझे 19 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस तिथि को मैं पुलिस के सामने हाज़िर रहूंगा।


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Nishikant Dubeybjpcasecow