logo

जमशेदपुर : जिससे लिया था ब्याज पर पैसा उसी को मार डाला, शव लेकर घूमता रहा...परिजनों को किया वीडियो कॉल

jam.jpg

जमशेदपुरः
जमशेदपुर साकची थाना अंतर्गत काशीडीह से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक व्यक्ति की पहले तो हत्या की। उसके बाद उसका शव बैग में लेकर पूरे शहर में घूमता रहा। इतना ही नहीं बीच-बीच में मृतक के परिजनों को वीडियो कॉल भी किया और शव दिखाता रहा। इसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया। जांच जारी है।
  
50 लाख की मांग 
बताया जाता है कि मृतक धर्मेंद्र सिंह की हत्या उनसे अक्सर ब्याज पर पैसा लेने वाले ने गुरुवार देर रात हत्या कर दी। हत्या करने से पहले उसने धर्मेंद्र के बेटे गोलू को जान से मारने की धमकी दी थी और 50 लाख रुपए मांगे थे। हत्या करने का आरोप विश्वजीत प्रधान पर लगा है। विश्वजीत प्रधान टाटा स्टील के LD 3 डिपार्टमेंट का कर्मचारी है। पुलिस ने विश्वजीत प्रधान को कदमा मरीन ड्राइव से गिरफ्तार कर लिया है। 


ब्याज पर लिये थे पैसे 
मृतक के बेटे गोलू ने बताया, 'पिता ब्याज पर पैसा देते थे। विश्वजीत ने 5 लाख रुपए कर्ज लिया था। इसके बदले वह प्रतिमाह 3 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देता था। फिर उसने पापा से 50 लाख रुपए मांगे थे। तब पापा ने कहा था कि 25 लाख रुपए दे सकते हैं। इस बीच गुरुवार शाम वह घर से गायब हो गए। रात को विश्वजीत ने फोन कर 50 लाख रुपए लेकर आने के लिए कहा। इससे मैंने इंकार कर दिया। इसके बाद उसने मुझे घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच रात करीब ढाई बजे पिता के कत्ल की सूचना मिली।'