logo

जामताड़ा में टोटो पर बेंच रखकर हो रहा था चुनाव प्रचार, BJP समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी समेत 4 पर आचार संहिता का उलंघन का केस

lim57i.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नगर निकाय चुनाव के दौरान जामताड़ा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला दर्ज किया गया है। जामताड़ा नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रीना कुमारी के साथ प्रकाश पासवान, विश्वनाथ दास और सचित कुमार यादव पर भी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) के दंडाधिकारी बापी दत्त के आवेदन पर की गई।
इस संबंध में जामताड़ा थाना में कांड संख्या 17/2026 दर्ज किया गया है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान “बेंच छाप” चुनाव चिन्ह को हूबहू लोहे से तैयार कर लाल रंग के टोटो के ऊपर रखकर प्रचार किया जा रहा था, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। कार्रवाई के दौरान बैनर, झंडा और गले में पहनने वाला प्रचार पट्टा जब्त कर लिया गया है। साथ ही संबंधित टोटो वाहन को भी प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। नगर निकाय चुनाव के दौरान यह जामताड़ा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला बताया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags - Jamtara municipal election 2026 Reena Kumari BJP candidate Jamtara Model Code of Conduct violation Jamtara Election code violation Jharkhand Jharkhand civic polls MCC violation BJP candidate FIR Jamtara