logo

Weather Update : गर्मी की तपिश ने मार्च में ही करावाया हाय तौबा! राज्य के इन जिलों में लू चलने के आसार

tapman3.jpg

रांचीः
इस बार मौसम में गर्मी की तपिश पिछले कुछ सालों के मुकाबले ज्यादा सता रही है। मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों की तौबा करा दी है। आलम यह है कि दोपहर होते होते सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते हैं। मानों लोग गर्मी से बचने के लिए किसी आश्रय में कैद हो जाते हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ( IMD ) ने का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी काफी रौद्र रूप दिखाने वाली है। यहां तक की कई जगहों पर तो पारा 42 डिग्री के भी पार जा सकता है।


दूर-दूर तक बारिश के आसार नहीं
पूरे उत्तर भारत में चलने वाली गर्म हवाओं की स्थिति गंभीर हो सकती है। मौसम विभाग से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक क्योंकि अभी बारिश की दूर दूर तक भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, लिहाजा गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली।  मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में हवाओं की गति सुस्त रहेगी, जबकि टेंप्रेचर में इजाफा देखने को मिलेगा।


आज और कल लू चलेगी
30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने के आसार हैं। 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।