logo

कोडरमा से CPI(ML) प्रत्याशी विनोद सिंह ने जनता से मांगा आर्थिक सहयोग, शेयर किया QR कोड

a3921.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

कोडरमा संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से भाकपा (माले) उम्मीदवार विनोद सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए जनता से आर्थिक सहयोग मांगा है। विनोद सिंह ने इसके लिए अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर क्यूआर कोड साझा किया है। उन्होंने जनता से भावुक अपील भी की है। विनोद सिंह, बगोदर विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं। विनोद सिंह ने सोशल मीडिया में लिखा है कि मित्रों! जैसा कि आप में से अधिकांश लोग अब तक जान गये होंगे कि मैं झारखंड में इंडिया गठबंधन की तरफ से कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा (माले) का प्रत्याशी हूं। आप सभी से सहयोग की अपील है। 

बैंक ऑफ इंडिया का अकाउंट डिटेल शेयर किया
विनोद सिंह ने जनता से आर्थिक सहयोग की भावुक अपील करते हुए बैंक ऑफ इंडिया की बगोदर शाखा का अकाउंट डिटेल भी शेयर किया है। पोस्ट में तस्वीर में ये भी लिखा है कि इसमें केवल भारत के नागरिक ही सहयोग कर सकते हैं। लिखा है कि इनकम टैक्स के सेक्शन 80GGC के तहत इस राशि को इनकम टैक्स से छूट प्राप्त होगा। इसमें ये भी लिखा है कि 20 हजार रुपये या इससे अधिक सहयोग करने पर व्हाट्सएप नंबर 9431181456 पर पैन नंर साझा करें। 

बैंक डिटेल- A/C Name- District Secretary CPI ML
A/C No- 479210110002314
IFSC CODE- BKID0004792
Branch Add: Bank of India, Bagodar 

चुनाव अभियान में आर्थिक सहयोग की अपील
गौरतलब है कि पार्टी की तरफ से भी अपील करते हुए लिखा गया है कि कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, जनसंघर्षों की बुलंद आवाज डॉ. विनोद सिंह के चुनावी अभियान  के लिए आर्थिक सहयोग करें। गौरतलब है कि हाल में इंडिया गठबंधन की तरफ से बगोदर विधायक डॉ. विनोद सिंह को कोडरमा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जहां उनका मुकाबला बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी से होगा।

 

Tags - Vinod SinghCPL (ML)KodermaLok Sabha Chunav 2024