द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने लुथरन हाई स्कूल, महिला महाविद्यालय लोहरदगा और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन किया।
5.jpeg)
5.jpeg)
सांसद भगत ने बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और स्कूली बच्चों को संविधान के मूल्यों के महत्व के बारे में बताया।

5.jpeg)

5.jpeg)

इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत और अभिभाषण प्रस्तुत किए, जिन्हें सांसद भगत ने सराहना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
5.jpeg)

4.jpeg)
सांसद ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को संविधान में निहित प्रस्तावना को स्वीकार करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति देश के निर्माण में योगदान दे सके। उन्होंने आगे कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है, और इसका सम्मान और संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।
5.jpeg)
5.jpeg)
5.jpeg)
