logo

मध्यप्रदेश में गरजे बाबूलाल, कहा- भाजपा फिर से बहुमत के साथ एमपी में बनाएगी सरकार

mp1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अंतर्गत गुदगांव में भैंसदेही भीमपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह चौहान के पक्ष में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित किया। इस मौके पर कृषि मंत्री कमल पटेल व पार्टी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रदेश सरकार के जनहित कार्यों की बदौलत भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की सरकार इस राज्य में रहने से कितनी तेजी से विकास हो रहा है। यनहित के मुद्दों पर बात हो रही है। तरह-तरह योजनाएं लाई जा रही है।