logo

पाकुड़ में जेवर साफ करने के बहाने 2 बच्चियों के कान की बाली लेकर फरार हुए ठग

gfukdtuikdt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड स्थित सुंदरपुर गांव में शनिवार को ठगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दो अज्ञात व्यक्तियों ने जेवर साफ करने के बहाने दो बच्चियों के कान की सोने की बालियां लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक सुंदरपुर गांव के एक घर में पहुंचे। उन्होंने खुद को बर्तन और जेवर साफ करने वाला बताया। इसी दौरान उन्होंने घर में मौजूद दो सगी बहनों से कहा कि वे उनके कान की बालियां साफ कर देंगे। बालियां उतारने के बाद दोनों ठग मौके से फरार हो गए। घटना के समय बच्चियों के माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। घर में केवल दोनों बहनें और उनका छोटा भाई मौजूद था। सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News in hindi Latest jharkhand News Jharkhand updates Latest Pakur news Pakur news Updates latest Pakur news Pakur updates in hindi Pakur news in Hindi latest updates