logo

पाकुड़ : 5 माह से नाबालिग का कर रहा था यौन शोषण, गर्भवती हुई तो वापस भेजा घर..गिरफ्तार

littipada.jpg

पाकुड़: 
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र (Littipada Police Station Area) से नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामल सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ करीब पांच महीने तक यौन शोषण किया गया। जब लड़की गर्भवती हो गयी तो गर्भपात कराकर उसे उसके घर भेज दिया गया। लिट्टीपाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


5 महीने से घर में रख रहा था 
जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय लड़की को लखन हांसदा नामक लड़के ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घऱ में रखा। वह उसे अपनी पत्नी के रूप में पांच महीने से घर में रख रहा था। लगातार उसका यौन शोषण किया। जब लड़की गर्भवती हो गयी तो उसका गर्भपात करा दिया और उसे वापस भेज दिया। युवक उसी के गांव का रहने वाला है। पीड़िता परिजनों के साथ थाना पहुंची है और न्याय की गुहार लगा रही है। 

 

आरोपी को जेल भेजा गया 
पुलिस ने थाना कांड संख्या 43/22 और भादवी की धारा 376, 313 व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए लखन हांसदा को जेल भेज दिया। पुलिस अवर निरीक्षक मिथुन कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल (Pakur Sadar hospital) भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।