logo

पाकुड़ में आयुष विभाग ने जिलेभर में योग और आयुष चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

ebuwe5byqeb.jpg

नंदलाल तुरी
स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है, इसी विचार को साकार करते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग और आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सुधार लाना और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है। गुरुवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित अन्य 25 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने यह भी बताया कि दैनिक जीवन में योग को शामिल करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित होती है। आयुष विभाग के पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे प्रतिदिन योगाभ्यास करें और स्वस्थ समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Latest updates Jharkhand latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates Pakur News news Pakur News news Updates latest Pakur News news Pakur News updates