logo

हादसा : ग्राम प्रधान का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद...ह'त्या या आत्म'हत्या

7331e9f6-e252-4683-965a-b82cc3ebab37.jpg

पाकुड़ः
पाकुड़ जिले में ग्राम प्रधान का शव एक पेड़ से लटका मिला। घटना महेशपुर थानाक्षेत्र के हाथीमारा गांव की है। ग्राम प्रधान की पहचान कालेश्वर हांसदा के रूप में हुई है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


 

खाना खाकर सोने गये थे
कालेश्वर हांसदा  के बेटे नरेश हांसदा ने बताया कि  पिता रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गये।  लेकिन सुबह होने पर वह कमरे में नहीं मिले।  काफी खोजबीन के बाद बगीचे से उनकी लाश मिली। शव मिलने के बाद से परिजनों मे कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


 

मामला स्पष्ट नहीं 
महेशपुर थाने के प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि ग्राम प्रधान का शव रविवार को उनके घर के पास एक बगीचे से मिला है। कलेश्वर हांसदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि यह हत्या है या आत्महत्या। प्रथम दृष्टया में मामला सुसाइड का ही लग रहा है अब पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।