logo

एंबुलेंस से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा, इस वजह से नहीं ला सका गाड़ी

ambulence_dulha.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में तरह तरह की खबरें सामने निकलकर आ रही है। कुछ खबरें रोचक तो कुछ मिसाल कायम करने वाली होती हैं। उन्हीं में से एक खबर सामने आई है पलामू जिले से। जहां दुल्हा एंबुलेंस से बाराती लेकर पहुंचा था। दरअसल सड़क हादसे में पैर टूटने के बाद दूल्हा एंबुलेंस से बारात लेकर पहुंचा था और पूरी शादी की रस्म स्ट्रेचर से ही पूरी की। जानकारी के मुताबिक गढ़वा के बेलोपाती गांव के रहने वाले चंदेश मिश्रा की शादी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरी बांध की रहने वाली प्रेरणा से तय हुई थी। शादी की खरीदारी के लिए चंदेश बाजार जा रहे थे। वह खुद ही गाड़ी चला रहे थे। तभी गढ़वा के बोकेया में उनकी कार पेड़ से टकरा गई। चंदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उनके पैर में रॉड के सहारे कच्चा प्लास्टर कर दिया। उनको ऑपरेशन कराने को कहा गया।


तय समय पर शादी करने का लिया निर्णय

बता दें कि दुर्घटना 22 जून की है। 23 जून को तिलक था। किसी तरह से उनका तिलक उत्सव किया गया। इसके बाद चंदेश ने फैसला किया कि उनकी शादी तय समय पर ही होगी। इसलिए वह एंबुलेंस से बारात लेकर पहुंचे। परिजनों ने एक स्ट्रेचर के माध्यम से उन्हें वरमाला स्टेज तक पहुंचाया। जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुई। शादी के बाद चंदेश अपनी दुल्हन गांव धूमधाम से पहुंचे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N