logo

नानी ने डांटा तो युवती ने जहर खाकर दी जान, इंस्टाग्राम चलाने पर लगी थी फटकार

लोोलग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में इंस्टाग्राम देखने को लेकर हुई डांट-फटकार के बाद एक 17 वर्षीया युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव नंदिनी सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदिनी कुमारी अपनी मां के साथ अपने ननिहाल (गुरहा गांव) में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी। उसे लगातार मोबाइल पर बिजी देख उसकी नानी ने डांट-फटकार लगाई। नानी की यह बात नंदिनी को नागवार गुजरी। उसने गुस्से में आकर जहर खा लिया।


अस्पताल में मां ने किया हंगामा
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां ने सदर अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने इस दौरान कई गंभीर आरोप भी लगाए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि घटना के पीछे केवल डांट-फटकार ही वजह थी या कोई अलग कारण। 


 

Tags - Palamu news Jharkhand crime Teen death Social media effect Instagram issue Breaking news India news