logo

गर्लफ्रेंड से हाथ मिलाया तो भड़का बॉयफ्रेंड, युवक का सिर फोड़ा; केस दर्ज

पोूप2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दोस्त की गर्लफ्रेंड से एक युवक को हाथ मिलाना महंगा पड़ गया। दोस्त ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लड़के को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। एक लड़के ने ईंट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इस संबंध में नगड़ा टोली में रहने वाले विजय रजक ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह एमए का छात्र है। नगड़ाटोली में वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। 


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वह 24 फरवरी को नगड़ाटोली में रहने वाले विकास साहू के पास मिलने गया था। विकास के एक पहचान वाले लड़के ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड से पहले हाथ मिलाने के लिए कहा। जैसे ही उसने हाथ मिलाया, उसके साथ वह धक्का-मुक्की करने लगा। जब विजय रजक ने उससे कहा कि क्यों मार रहे हो तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। 


7-8 दोस्तों के साथ की मारपीट 
फिर अपने छह सात दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। उनमें से एक लड़के ने ईंट उठा कर विजय रजक के सिर पर दे मारा। उसका सिर फट गया। वह बेहोश हो गया था। उसके सिर में चार टांके लगे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।