logo

दुल्हन ने बीच रास्ते से बैरंग लौटाई बारात, दूल्हे के बारे में पता चली ऐसी-ऐसी बातें जानकर आप भी हो जाएंगे सचेत

bhagi_hui_dulhan4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में शुक्रवार को एक शादी टल गई। बारात को दुल्हन ने बीच रास्ते से ही लौटा दिया। दरअसल, दुल्हन और उसके परिवार वालों को शादी के एक दिन पहले कुछ ऐसी बात पता चली की बारात को बेरंग लौटाना पड़ा। जो जानकारी है उसके मुताबकि डोरंडा मनिटोला की रहने वाली एक लड़की की शादी डाल्टनगंज के पठान मुहल्ला के रहने वाले असगर खान होनी थी। निकाह 26 मई को तय थी। 25 मई को लड़की के मुहल्ले वालों को कहीं से जानकारी मिली की लड़का पहले से शादी शुदा है। इसके बाद अंजुमन इस्लामिया को जानकारी दी गई। अंजुमन के महासचिव डॉ तारिख हुसैन के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को लड़की के घर पहुंची थी। मोहल्लेवासियों और लड़की के घर वालों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शुक्रवार को टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की। तब पता चला की असगर के 2 बच्चे भी हैं। वह नशेड़ी भी है उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश भी की थी। जिसके लिए वह जेल भी गया है। 


सरकारी नौकरी का दिया झांसा 
लड़के के बारे में जब मोहल्लेवासियों को पता चला तो जांच पड़ताल शुरू की गई जिसके बाद सारी बात सच साबित हुई। दूल्हा असगर ठग भी है। लड़की के भाई ने अंजुमन इस्लामिया की टीम को इसकी जानकारी दी। तब जाकर पता चला कि लड़का कई मामले में जेल भी जा चुका है। बारात शुक्रवार को लोहरदगा के कुडु तक पहुंची बारात को लौटा दी। दरअसल असगर ने शादी की वेबसाइट पर अपना डिटेल डाला था। वहीं से लड़की के भाई ने असगर से संपर्क किया था। असगर ने कहा था कि वह सरकार कर्मचारी है और झारखंड सरकार के अच्छे पद पर कार्यरत है। उसे सरकार की तरफ से गार्ड भी मिला है। उसका रांची में भी कई जगह घऱ है। सारी सच्चाई जानने के बाद लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया, लड़की ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अब वह केस दर्ज कराएगी, ताकि दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद ना हो।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz