logo

रांची में उलगुलान न्याय महारैली आज, देशभर से जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता; दिखाएंगे ताकत

ugla.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। आज रांची में देशभर के नेताओं का महाजुटान होगा। इंडिया गंठबंधन इस रैली से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगा। दावा किया जा रहा है कि आज रैली में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रभात तारा मैदान में होनेवाली उलगुलान न्याय महारैली की तैयारियों का जायजा शनिवार को लिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में डेढ़ माह तक न्याय यात्रा चलाया गया. देश में तानाशाही हावी हो गयी है. इसे हर हाल में रोकना है. लोकतंत्र और संविधान को बचाना है. 


कौन कौन होंगे शामिल 
जानकारी के अनुसार, आज की रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, फारूख अब्दुला, उद्वव ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शरीक होंगे। 


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2000 अतिरिक्त पुलिस की तैनाती
उलगुलान रैली को लेकर पुलिस प्रशासन 1500 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है। सभा स्थल पर विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर 500 ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्था में दो हजार जवान और अफसर तैनात रहेंगे। महारैली में शामिल होने के लिए बाहर से आनेवाले लोगों के वाहनों के लिए रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किये गये हैं। ट्रैफिक एसपी ने रूट लाइन और पार्किंग को लेकर शनिवार को आदेश भी जारी कर दिया। 

Tags - Ulgulan Nyaya Maharally ranchi Ulgulan Nyaya Maharally India Alliance Maharally today kalpana soren hemant soren