logo

जमशेदपुर : तालाब में नहाने गये 3 बच्चों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम  

JIIOOUJ.jpg

जमशेदपुरः
सरायकेला-खरसावां में दर्दनाक घटना घटी है। सरायकेला थाना के कोलाबीरा के मेटलसा कंपनी के तालाब में 3 बच्चों के डूबने से मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाला। आनन-फानन में जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 


परिजनों में शोक 
मृतकों में 13 वर्षीय मो. वाहिद, 13 वर्षीय अब्दुल रहमान और 12 वर्षीय मो. अकबर शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इनके परिजन TMH पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।


एक को बचाने में तीनों डूबे 
परिजनों ने बताया कि तीनों नहाने के लिए तालाब में गए थे। पहले अकबर तालाब में डूबने लगा। अकबर को बचाने में वाहिद और रहमान भी गहरे पानी में चले गए। सूचना पाकर वह लोग कंपनी के गेट के पास गए। प्रबंधन ने काफी देर तक गेट नहीं खोला। गेट खोलने के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला और TMH पहुंचाया गया।