logo

जमीन के लिए रिश्तों का खून, जेठ ने महिला की गर्दन कुल्हाड़ी से काटी; किया सरेंडर

a2525.jpg

सरायकेला-खरसावां:

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थानाक्षेत्र के तनकोचा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय बाहा मांझी के रूप में  की गई है, जबकि हत्यारोपी का नाम राजू मांझी है। जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में विवाद था।

बताया जाता है कि मंगलवार को शाम में राजू मांझी कुल्हाड़ी लेकर खेतों की ओर जहा रहा था, तभी भाई और उसकी पत्नी ने खेती नहीं करने देने की बात की। इसी विवाद में राजू मांजी ने बाहा मांझी की गर्दन पर कुल्हाड़ी चला दी। 

खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपी
घटना के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद नीमडीह थाना पहुंच गया और पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तत्काल हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति बुधराम मांझी की शिकायत पर आरोपी राजू मांझी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एवं पीड़िता के 2-2 बच्चे हैं।

जमीन विवाद में बर्बाद हो गए 2 परिवार
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है तथा पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन का बंटवारा हो गया था, लेकिन छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को खेती नहीं करने दिया जाता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता था। 

Tags - Saraikela Kharsawan MurderMurder With AxeCrime NewsMurder News