logo

प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, दूसरे ही दिन दुल्हन को उठा ले गए घरवाले; बवाल

premi12.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सिल्ली के मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह गांव में ग्रामीणों की पहल पर एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। लेकिन शादी के दूसरे ही दिन लड़की के घरवाले प्रेमी के घर पहुंचे और बेटी को साथ लेकर चले गये। हालांकि लड़की जाने को तैयार नहीं थी लेकिन जबरन उसके परिजन उसे उठा ले गये। इधर लड़की के प्रेमी ने थाने में शिकायत की है। वह अपनी पत्नी को वापस लाने की पुलिस के पास गुहार लगा रहा है। 


बेंगलुरु लेकर चला गया था लड़की को 
जानकारी के मुताबिक मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह गांव निवासी रसिक महतो के बेटे राहुल महतो और लोवादाग की युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक माह पहले राहुल प्रेमिका को लेकर बेंगलुरु चला गया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना सिल्ली थाना को दी थी। सिल्ली पुलिस के कहने पर लड़की को लेकर राहुल सिल्ली पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने युवक व उसके परिजनों को थाना बुलाया। लड़की ने युवक के साथ रहने की बात कही।  इसके बाद दोनों परिवार में विवाद हो गया।


दोनों बालिग हैं
थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि दोनों बालिग हैं। शनिवार की रात कांटाडीह के ग्रामीणों ने शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया था। लेकिन लड़की के परिजन दूसरे ही दिन उसको लेकर चले गये हैं। लेकिन लड़की वापस आना चाहती है। साथ ही लड़का भी अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है।