logo

सिमडेगा : दो सहेलियों ने मिलकर तीसरी का कराया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

SIMUD.jpg

सिमडेगा: 

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के पुलिस ने दुष्कर्म के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक सरकारी स्कूल की नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता के माता-पिता ने कोलेबिरा थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। परिजनों ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को पेट में दर्द हुआ तो  सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची गर्भवती है। कोलेबिरा थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


सहेलियों ने कराया दुष्कर्म 
पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसकी दोनों सहेलियां ही खींचकर उसे एक कमरे में ले गईं थी और बाहर से कुंडी लगा दिया था। यह घटना 5 जून 2022 की है। इसके बाद तीनों लड़के वहां आएं और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में ना बताने की धमकी भी दी गई। डर से बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन पेट दर्द की शिकायत होने पर पूरा मामला सामने आ गया।

 

पुलिस देखते ही भागने लगे 
सिमडेगा एसपी सौरभ तीनों आरोपी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के हैं। जिसमें अवकाश टेटे, अमन डुंगडुंग और बांस बहाल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी पीड़िता के गांव आए हुए थे। पुलिस के आने की सूचना पर भागने लगे तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।