logo

पलामू : जनता दरबार में डीसी ने 15 दिन में शिकायतों के निपटारे के दिए निर्देश

dfynierwubn4q.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। लोगों की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में पाटन अंचल से आए निरंजन प्रसाद ने पाटन सीओ द्वारा अपने ज़मीन का ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। पिपराटांड़ से आए राकेश दुबे ने भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत दीप बोरिंग प्रदान करने का अनुरोध किया। इसी क्रम में पड़वा के ग्राम छेछौरी से आए कई ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बन रहे सड़कों को तय नक्शे के विपरीत बनाने तथा रैयतों के प्लॉट में बने सड़कों का मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया। सभी ने डीसी से आवेदन देकर रैयती प्लॉट में निर्माणाधीन सड़क का मुआवजा राशि भुगतान करने का अनुरोध किया।
हुसैनाबाद से सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने डीसी को आवेदन देकर अपना पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश और अन्य लाभ नहीं दिए जाने की शिकायत की। चैनपुर से आए प्रदीप कुमार सोनी ने चैनपुर के नरसिंहपुर पथरा पंचायत में अबुआ आवास में घोर अनियमितता बरतने की शिकायत की। इसके अतिरिक्त जनता दरबार में भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा और कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में उपायुक्त के समक्ष एक विभाग से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसे लेकर डीसी ने उस विभाग के कार्यों की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। यह समिति संबंधित विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest updates Jharkhand latest news in hindi latest jharkhand updates Jharkhan News jharkhand News in hindi Palamu news updates latest Palamu News Palamu News Updates Palamu News in hindi Palamu News in