द फॉलोअप डेस्क
राजधानी में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार को रांची में खिली-खिली धूप रही। मगर फिर दोपहर में मौसम केंद्र रांची ने फिर से मौसम के करवट लेने की तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार रांची के अलावा खूंटी जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

सावधान रहने की अपील
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत मौसम विभाग ने दी। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT