logo

वीडियो प्रकरण में बन्ना गुप्ता ने कहा- मैं और महिला दोनों पीड़ित, आरोपी की तलाश करे पुलिस

बन्ना_गुप्ता.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में आज बन्ना गुप्ता ने अपनी सफाई पेश की। बन्ना गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अभी लगातार कुछ दिनों से मुझे बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश चल रही है। एक वीडियो वायरल किया गया। अभी कहा जा रहा है कि 3 मिनट का वीडियो भी है। मैं उन लोगों से कहता हूं कि मुझे जैसे बदनाम करना चाहते हो कर लो लेकिन मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। कोई कितनी भी साजिश करेगा, वह साजिश एक ना एक दिन बेनकाब हो जाएगी। 3 घंटा,3 दिन का वायरल करो। इसके साथ ही 10-20 लोग को खोज कर सेटिंग कर लो। लेकिन मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। इसके साथ ही बन्ना गुप्ता ने कहा है कि मैं और महिला दोनों भुक्तभोगी हैं। लेकिन साजिश किसने किया है इसकी जांच होनी चाहिए।


हर वीडियो सरयू के पास कैसे पहुंच जाता

बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह साजिश हमारे आदरणीय चाचा गोपीचंद जासूस और उनकी टीम मिलकर कर रही है। लगातार इस तरह के प्रयास उनकी ओर से किए जा रहे हैं। पहले खबर ट्विटर पर आती है कि मंत्री जी प्रलाप कर रहे हैं। फिर कहा जाता है कि यह ओरिजिनल है। उसके बाद कहा जाता है कि जो महिला दिख रही है उस महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन को लेनी चाहिए। फिर कहा जाता है महिला की जान को खतरा है। तो क्या इस तरीके से किसी महिला की जासूसी करने का अधिकार कानून ने किसी को दिया है। उन्होंने आगे कहा कि महिला किस दुकान में काम करती है, कहां रहती है, कहां जाती है यह सारी जानकारी इनको ही क्यों हुई। हर वीडियो सरयू राय के पास कैसे पहुंच जाता है। इसके पहले भी इन्होंने हमारे एक बड़े नेता का नक्सली के साथ वीडियो निकाला था।

सीपी सिंह के साथ हो तो हनीट्रैप और बन्ना गुप्ता का नाम आए तो फनीट्रैप

अगर हम स्वर्णरेखा नदी की सफाई कर रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। हम गंगा आरती कर रहे हैं तो इन्हें तकलीफ हो रही है। जमशेदपुर में फ्लाईओवर योजना लाया, 434 करोड़ एजीएम अस्पताल लाया, 72 करोड़ के बस स्टैंड बनावाया मतलब हम जो भी काम कर रहे हैं उससे इन्हें तकलीफ हो रही है। यह चुनाव पूर्वी से लड़े थे। जब इन्होंने और हमने चुनाव जीता तो मैंने पैर छूकर इन्हें प्रणाम किया था। फिर इन्हें पेट में दर्द क्यों हो रहा है। सीपी सिंह का मामला सामने आया तो यह चूहे की बिल में छुप गए। दूसरे लोग कह देते हैं कि यह हनीट्रैप हो रहा है। सीपी सिंह के साथ हो तो हनीट्रैप और बन्ना गुप्ता का नाम आए तो फनीट्रैप हो जाता है।

सरयू राय बताए कि उनके साथ रामार्चा पूजा में बैठ रही महिला कौन हैं
इसके बाद उन्होंने सरयू राय पर हमला करते हुए कहा कि जब रामार्चा  पूजा कर रहे हैं तो आपके साथ बैठ रही महिला कौन है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बताइए यह महिला और यह लड़का कौन है। इसके बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि आप यह भी बताइए कि इससे पूर्व में जो आपकी धर्मपत्नी थी जो स्वर्गीय हो गई हैं उनकी जो मौत हुई है। वह स्वाभाविक है या अस्वाभाविक? यहां पर चूड़ी कंगना की बात जरूर आ जा रही है लेकिन जब रामार्चा पूजा की बात आ रही है तो आप उन्हें अपने साथ क्यों नहीं बैठाते। क्योंकि हमारे धर्म में कहा जाता है कि जो हमारे परिजन मृत हो जाते हैं उन्हें भी हमें पूजा-पाठ में बैठाना चाहिए। बन्ना गुप्ता ने कहा कि समाचार पत्र में महिला से उनके संबंध को लेकर बातें आ रही है तो चाचा को बताना चाहिए कि यह संबंध क्या कहलाता है। अब जब समाचार पत्रों में बात आ गई है तो  सरयू राय को महिला का और उस गुप्त युवक का डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए।


पुलिस को आधे घंटे के अंदर सबकुछ कराऊंगा उपलब्घ
बन्ना गुप्ता ने कहा कि मेरा मोबाइल पुलिस को देने की बात कही जा रही है। अगर पुलिस मुझसे अभी के अभी मोबाइल लेना चाहती है तो ले जाए। मैं भी कह रहा हूं कि इसकी फॉरेंसिक जांच करनी चाहिए।  समयबद्ध तरीके से इसकी जांच होनी चाहिए। फिर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैं इस जांच में पुलिस की पूरी तरह से मदद करूंगा। पुलिस को मुझ से जैसी भी मदद चाहिए होगी मैं आधे घंटे के अंदर वह उपलब्ध कराऊंगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT