logo

जमशेदपुर में बाबा राइस मिल समूह से जुड़े कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की रेड

rtyuiyre.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के सबसे पॉश इलाके बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया और सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र जुगसलाई में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ पहुंची टीम ने बिष्टुपुर के सीएच एरिया, रोड नंबर-3 स्थित बंगलों में दबिश दी। इसी क्रम में आयकर विभाग की एक अन्य टीम जुगसलाई नया बाजार निवासी कारोबारी संजय अग्रवाल के आवास पर भी पहुंची।  बताया जा रहा है कि संजय अग्रवाल चावल के बड़े स्टॉकिस्ट व कारोबारी हैं। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की उक्त कार्रवाई संजय अग्रवाल के बाबा राइस मिल समूह से जुड़े व्यावसायिक संबंधों और लेन-देन को लेकर की गई है। 

आयकर विभाग इसे सर्वे/जांच की कार्रवाई बता रहा है, जिसमें चावल कारोबार से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी के दौरान कारोबारी के घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल डेटा, बैंक खातों और लॉकरों की जांच पूरी होने के बाद ही अघोषित आय या संपत्ति का सही आकलन सामने आ सकेगा।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand news Updates latest Jamshedpur  News Jamshedpur  News Updates latest Jamshedpur  News Jamshedpur  News in hindi latest Jamshedpur  Updates Latets updates Jamshedpur Jamshedpur News in hindi latest Jamshedpur  updat