logo

ममता भुइयां को इंडिया गठबंधन ने पलामू से बनाया उम्मीदवार

mamta21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडिया गठबंधन की ओर से राजद ने ममता भुइयां को पलामू से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पलामू निवासी ममता भुइयां ने बीते 17 मार्च 2024 को ही पटना में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि ममता भुइयां को पलामू संसदीय सीट से राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पलामू लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल की पारंपरिक सीट रही है। राजद पलामू लोकसभा सीट से 2005 और 2007 में चुनाव जीत भी चुका है। राष्ट्रीय जनता दल ने पहली बार पलामू सीट से किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। ममता भुइंया भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुई हैं। 

Tags - Mamta Bhuiyancandidate from Palamu