logo

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक आज, सीट बंटवारे सहित कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा 

india_alliance3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक आज नई दिल्ली में होनी वाली है। बैठक में सीटों बंटवारे सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही हाल ही में संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद यह बैठक अहम होने वाली है। आज के बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल नहीं हो पाएंगे। हेमंत के बदले दिल्ली के मीटिंग में उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे।  वहीं बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पं.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजद सुप्रीमो लालू यादव,दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पहुंच गए हैं। बैठक दिल्ली के अशोक होटल में  होगी। 


हेमंत सोरेन नहीं होंगे शामिल
INDIA की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं होंगे।  हेमंत सोरेन के बैठक में नहीं जाने की वजह राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी व्यस्तता है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है। इसके अलावा वे लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को उनका गुमला जाने का कार्यक्रम है। यही कारण है कि उन्होंने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। उनके स्थान पर बैठक में झामुमो के राजमहल के सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य बैठक में शामिल होंगे। 

पहली बैठक पटना में हुई थी

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। इस बैठक की अगुआई बिहार के CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में विपक्ष के 15 दल शामिल हुए थे।विपक्षी एकता की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए थे। I.N.D.I.A अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त-1 सितंबर को हुई थी। मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था। वहीं चौथी बैठक पहले 6 दिसंबर को दिल्ली में होनी थी लेकिन कुछ कारणों से उसे रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद बैठक आज यानि 19 दिसंबर को दिल्ली में होनी जा रही है।