logo

HEC बचाओ और भाजपा हटाओ के नारे के साथ इंडिया गठबंधन ने भरी हुंकार

hecprotest.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची 
HEC बचाओ अभियान के मद्देनजर गुरुवार को रांची के राजभवन स्थित इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें HEC से सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने बारी-बारी से HEC की दैनिये हालत पर केंद्र की सरकार को घेरा। सभी नेताओं ने HEC बचाओ और भाजपा हटाओ के नारे लगाए। बता दें कि इस प्रदर्शन में इंडिया अलायंस से कांग्रेस के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय तो वहीं झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और आरजेडी से प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव सहित जदयू और लेफ्ट के नेता शामिल थे।  

HEC को बचाने में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ खड़ा है- राजेश ठाकुर  

धरना प्रदर्शन में शामिल हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि इंडिया गठबंधन की नेतृत्व में HEC को बचने की लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चंद उद्योपतियों को मोदी सरकार देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रही है। उसी प्रकार HEC को भी उन्हीं उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। कहा की जिस प्रकार चंद्रयान 3 को सफल बनाने में HEC के कर्मियों ने लड़ाई लड़ी उसी तरह वह अब अपने वेतन की लड़ाई लड़ रहे हैं, और उनकी इस लड़ाई में इंडिया अलायंस उनके साथ खड़ा है। कहा की जिस तरह हमलोगों ने HEC का निर्माण कराया गया उसी प्रकार अब उसे बचाने में भी इंडिया गठबंधन अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

HEC को घाटे में लाकर अडानी के हवाले करना चाहती है मोदी सरकार- सुबोधकांत सहाय 

वहीं धरना स्थल पर मौजूद रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभोदकांत सहाय ने कहा  कि यह पेट की लड़ाई है। पिछले 18 महीनों से HEC कर्मियों का वेत भुगतान नहीं किया गया है, जिसकी वजह से उन कर्मियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। जिस कारण राशन से लेकर बच्चों का नाम स्कुल काटे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर HEC जो देश का धरोहर रहा है। जिस HEC ने बड़े बड़े स्टील प्लांट बनाने में, चंद्रयान-1,2,3 बनाने में योगदान रहा है। आज उसी मदर इंडस्ट्री कंपनी  को केंद्र की सरकार डुबाने का काम कर रही है। जैसे देश के पब्लिक सेक्टर कंपनियों को बेचा जा रहा है, थी उसी तरह HEC को भी घाटे में लाकर अडानी के हवाले करना चाहती है केंद्र सरकार। कहा कि देश की 48 पुब्लिक सेक्टर कंपनियों के लिस्ट बनाया है नीति आयोग ने जिसे मोदी सरकार बेचना चाहती है। उन्होंने कहा की यह लड़ाई देश के धरोहर को बचाने की लड़ाई है जिसकी शुरुआत झारखण्ड से हुई है जो दिली तक जायेगा। कहा कि इंडिया गठबंधन इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। 


HEC को बचाना हम सबका फर्ज- सुप्रियो भट्टाचार्य 

धरना में झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव व वरिष्ठ प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि HEC जैसा दूसरा कंपनी अब नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा इस मदर इंडट्री को बचाना हम सबका फर्ज है। कहा कि यूपीए की सरकार ने दो बार रिवाइवल पैकेज दिया, लेकिन मोदी की सरकार ने एक भी पैकेज नहीं दिया।जिससे यह जाहिर होता है की यह सरकार HEC का निजीकरण करना चाहती है। 

किसी भी स्थिति में HEC नहीं होने देंगे बंद- अनीता यादव 

वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल आरजेडी ने भी HEC बचाने इस आंदोलन में भाग लिया। झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि आरजेडी शुरू से ही गरीब और मजदूरी की आवाज उठाते आई है। आज जब HEC बचाने की बात है तो हमारी पार्टी कभी पीछे नहीं रहेगी। इस देश को आगे बढ़ने में HEC का योगदान कितना है यह हमसब भलीभांति जानते हैं। ऐसे समय में जब भाजपा की सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को बेच रही है। तो ऐसे में HEC को भी घाटे में दिखा बेचना चाहती है। उन्होंने कहा की आज इंडिया गठबंधन के तहत हमलोग संकल्पित हैं चाहे जैसी भी स्थिति हो हमलोग HEC बंद नहीं होने देंगे।