logo

झारखंड में इंडिया ने तय कर लिया, किसे मिलेंगी लोकसभा की कितनी सीटें; घोषणा बाकी

सगीमपोस.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है। सूत्रों के अनुसार झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन में शामिल दल एकजुट होकर लड़ेंगे। लोकसभा की सात सीटों पर कांग्रेस, झामुमो पांच, भाकपा माले और राजद एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारेगी। इसकी घोषणा एक से दो दिन में की जाएगी।


3 सीटों पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है
सीएम और प्रभारी के बीच लोकसभा चुनाव लड़ने और अधिक से अधिक सीट जीतने को लेकर रणनीति बनाई गई। लोहरदगा, चतरा और पलामू पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। इंडिया की समन्वय समिति इन सभी बिंदुओं पर मंथन करने के बाद सीट शेयरिंग का ऐलान करेगी। कांग्रेस प्रभारी  मीर ने कहा कि झारखंड में लगातार भ्रमण के बाद जो फीड बैक मिले हैं, उनपर भी सीएम के साथ चर्चा हुई। 


इस खाका पर हो रहा विचार
कांग्रेस : रांची, खूंटी, लोहरदगा, गोड्डा, हजारीबाग, धनबाद, चतरा या पलामू. 
झामुमो : दुमका, राजमहल, गिरिडीह, सिंहभूम और जमशेदपुर 
माले : कोडरमा 
राजद : पलामू या चतरा

हमारे वाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn