logo

दिल्ली : भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को दिया जवाब, चीनियों को खदेड़ा - राजनाथ सिंह

rajnath.jpg

द फॉलोअप डेस्क

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की झड़प का मुद्दा सियासी गलियारियों में गर्म है। इसी को लेकर रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में हमारा एक भी जवान घायल नहीं हुआ। उऩ्होंने कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में कब्जा करने से रोका और उन्हें उनकी केंद्र पर वापस जाने के लिए विवश कर दिया। उऩ्होंने कहा कि इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2022 को PLA गुट ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में हाथापाई हुई।

भारतीय सेना इस तरह की प्रयासों को रोकने के लिए हैं तैयार- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बताया कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तत्पर हैंI मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि चीनी पक्ष को इस तरह के एक्शन के लिए मना किया गया और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। वहीं, उऩ्होंने बताया कि इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है।

 

भारतीय जवानों ने दिखाई वीरता- अमित शाह

इससे पूर्व तवांग संघर्ष पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि भारत के 1 इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है। हमारे जवानों ने 8 दिसंबर की रात और 9 दिसंबर की सुबह को जो वीरता दिखाई है,  मैं इसकी प्रशंसा करता हूं। सेना ने कुछ ही देर में घुसे हुए सभी लोगों को भगा दिया और हमारी भूमि की रक्षा की।