logo

भाजपा की मजबूती से भारत की मजबूती - बाबूलाल मरांडी

bjpnews.jpg


द  फॉलोअप डेस्क, रांची 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया एवम जीत दिलाने की अपील की। भाजपा की मजबूती से केवल एक विधानसभा का प्रत्याशी नही जीतेगा बल्कि भारत मजबूत होगा। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा खतरे में रहती थी। आतंकवादी कही भी बेखौफ होकर बम धमाके कर सकते थे। आम खास सभी दहशत में जीने को मजबूर थे।लेकिन आज आतंकवादियों की खैर नहीं। सीमाएं सुरक्षित हैं। गोली का जवाब अब गोला से मिलने लगा है। दुश्मन के घर में घुसकर भारत की सेना उन्हे मार रही।

मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित

बाबूलाल ने कहा कि 2014 के बाद देश में बड़ा बदलाव आया है। मोदी सरकार भारत की बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ भारत का सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर रही।आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखती है। कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही।