द फॉलोअप डेस्क
इंडिगो ने रांची से दिल्ली के लिए एक और विमान की शुरूआत की गई है। इस विमान संख्या 6ई 2172-2173 है। यह दिल्ली से रांची सुबह 9.10 बजे आएगा और रांची से दिल्ली सुबह 9.40 बजे रवाना होगा। इसे लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची ने गुरुवार को नया समर शिड्यूल जारी किया। यह शिड्यूल 6 साथ जुलाई से लागू हो चुका है। नए शिड्यूल के अनुसार रांची से प्रतिदिन 33 विमानों का आवागमन होगा। इसमें रांची से पूणे,बेंगलुरु,कोचिन, दिल्ली,कोलकाता,मुबंई,लखनऊ, भुनेश्र्वर,हैदराबाद,देवघर,पटना,अहमदाबाद,चेन्नई व गोवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N