logo

धनबाद : दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर लड़ाई 

BARORA.jpg

धनबाद
धनबाद अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन गोलीबारी की घटना को कभी भी अंजाम दे दिया जाता है। अभी खबर आ रही है कि कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की गई है। तीन अपराधियों ने दो युवकों पर गोली चला दी है, एक युवक के कमर और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। युवकों को अस्पताला में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


दोनों का चल रहा इलाज 
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बीती रात बरोरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की गई है। अपराधियों ने डुमरा फुलारीटांड़ मार्ग पर बीती विशु चक्रवर्ती और विक्की वर्मा पर गोली चला दी। विशु के कमर में और विक्की के हाथ में गोली लगी है। दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। 


पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराया 
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दोनों लड़के देर रात अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों को गोली मारी गई। बरोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची। दोनों घायलों को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया। फिलहाल अशर्फी अस्पताल में दोनों इलाजरत हैं।