logo

JMM कार्यकर्ताओं को दी गयी राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, CM हेमंत ने किया संबोधित   

CM251.jpg

रांची 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हज़ारीबाग, रामगढ़ एवं कोडरमा जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया।

हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा भरने का कार्य किया। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उठ रहे जिज्ञासाओं को शांत किया। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही।


बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हज़ारीबाग, रामगढ़ एवं कोडरमा जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर/महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए। कहा गया कि 27 जुलाई 2024 को चतरा, पलामू और लातेहार जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में होगी।

Tags - Hemant sorenwelfare schemesJharkhand News