logo

सड़क सुरक्षा को लेकर गिरिडीह में सघन वाहन जांच, नियम तोड़े वालों पर सख्त कार्रवाई

kmrymo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सड़क सुरक्षा को लेकर आज गिरिडीह जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) संतोष कुमार खुद सड़क पर उतर आए और सघन वाहन जांच अभियान चलाया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून सबके लिए समान है।
जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटा गया। अभियान की खास बात यह रही कि इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया। आम नागरिकों के साथ-साथ वीआईपी, सरकारी अधिकारी और प्रभावशाली लोगों के वाहनों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई।
DTO संतोष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। इस अचानक चले अभियान से शहर में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालकों ने तत्काल हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Tags - Traffic enforcement Giridih Road safety campaign DTO Santosh Kumar campaign Giridih traffic rules Indian road safety news How to follow traffic rules India Sudden traffic check Giridih Safety awareness campaign Giridih Road accident prevention Ind