logo

Ranchi : जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस कार्यालय में हुआ साक्षात्कार

a1119.jpg

रांची: 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय रांची में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी चुनाव प्राधिकरण द्वारा निर्देशित जिला अध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम चला जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश जोशी सह निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कसाना, भावेश चौधरी सहित संबद्ध जिला के पालकत्व प्रभारी मंत्री यथा आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख संबद्ध जिला के संयोजक भी साक्षात्कार  के दौरान उपस्थित रहे।

साढ़े 8 लाख के करीब नये सदस्य बने
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने इस सत्र में राज्य गठन के उपरांत सर्वश्रेष्ठ सदस्यता अभियान चलाया। प्रदेश में कुल 8 लाख 47 हजार 754 सदस्य बनाऐ गये जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। इस सत्र के लिये बिल्कुल पारदर्शी तरीके से चुनावी प्रक्रिया का संचालन हुआ। प्रखंड से लेकर जिला संगठन के लिये हर स्तर पर विस्तार से चर्चा कर सर्वानुपाती बनाने का प्रयास किया गया है। सितंबर माह तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवा लेना है उसी कड़ी में ये पूरी प्रक्रिया संचालित हो रही है।

कैसे किया जायेगा जिलाध्यक्षों का चुनाव
झारखंड राज्य के 18 जिला के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी जिन्होंने संबद्ध जिलों में 23 जुलाई से 28 जुलाई 2022 तक सह निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कसाना एवं भावेश चौधरी के उपस्थिति में जिलावार आयोजित बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसके आधार पर संगठन सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ीकरण पूर्वानुभव विगत उपलब्धि पर अभ्यार्थियों से विस्तार से चर्चा हुई।