logo

गिरिडीह : हरलाडीह दुष्कर्म मामले की जांच तेज, DIG अंजनी कुमार ने लिया स्थिति का जायजा, त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश

jomytu,o.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना की जांच तेज करने को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार शनिवार को हरलाडीह ओपी पहुंचे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने डीआईजी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी अंजनी कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मामले में अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान को और अधिक तेज करने, साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन सुनिश्चित करने तथा पीड़िता को हरसंभव सहायता प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पुलिस टीम को आपसी समन्वय बनाकर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीआईजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच को गति देने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। डीआईजी के दिशा-निर्देशों के बाद अनुसंधान में तेजी आई है। साथ ही पीड़िता के परिवार को सुरक्षा और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News in hindi Giridih news Updates Latest Giridih enws Giridih news in hindi latest Giridih news Giridih news updates latest Giridih updates