logo

जामताड़ा : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इरफान अंसारी पहुंचे समाहरणालय, DC को सौंपा ज्ञापन

jamtara_dc.jpg

जामताड़ाः
ईडी द्वारा राहुल गांधी से लगातार हो रही पूछताछ को लेकर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। झारखंड के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके विरोध में आज जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जामताड़ा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इरफान अंसारी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को समन जारी करना और पूछताछ करना हि संवैधानिक ढांचे का सरेआम दुरुपयोग है। दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में जबरन घुसना एवं वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार भाजपा की ओछी राजनीति का जीता जागता उदाहरण है।  


तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां ऐसी तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों के आगे नही झुकी वो उनके मुखबिरों और गुलामों के आगे क्या झुकेगी। कांग्रेस नेताओं और गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। अपने परिवार को खोया है।उनके साथ ऐसी ज्यादती भाजपा के डर को दिखाता है। कांग्रेस कई दशकों तक सत्ता में रही लेकिन कभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग नहीं किया।


ये सभी रहे मौजूद 
इस मौके पर जामताड़ा  जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल, अनूप सरकार,रंजीत सिंह, इर्षादुल हक आरसी, युवा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, युवा विधानसभा अध्यक्ष दानिश रहमान परिमल कुमार,आरिफ अंसारी,वर्षा खान, इमरान अंसारी,संजय गुप्ता,कृष्णा राम,अरुण दास,पप्पू डालमिया, राज मंडल, श्रीजल हेमब्रम,जमादल सोरेन,कंपास मुर्मू ,जियामणि हसदा,रामवती मरांडी,नसीमा खातून,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता माजूद थे