logo

पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं देने की सलाह

caugh.jpg

द फॉलोअप डेस्क

निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने भी सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों,इटकी आरोग्यशाला, रिनपास व अन्य को पत्र जारी किया है। उसमें केंद्र सरकार के पत्र का उल्लेख करते हुए सुझाव दिया गया है कि बच्चों में तीव्र कफ रोग स्वतः ठीक हो जाता है। चिकित्सीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं पड़ती है। दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी से छुटकारे के लिए कफ सिरप नहीं दिया जाना चाहिए। आम तौर पर पांच साल तक के बच्चों को कफ सिरप अनुशंसित नहीं है। विशेष परिस्थिति में चिकित्सीय निगरानी में ही कफ सिरप का उपयोग बच्चों पर किया जाना चाहिए। साथ ही उपरोक्त संस्थाओं को संबद्ध स्वास्थ्य केंद्रों, चिकित्सा केंद्रों को भी इससे अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।
 


 

 

Tags - Cough syrupjharkhand newsadvice