logo

आज से बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

rain30.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिले लू की चपेट में हैं लेकिन आज से हल्की राहत मिल सकती है। क्योंकि आज से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 11 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों तेज हवा चलेगी और कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है। जिसके कारण तापमान में 4 से लेकर 5 डिग्री तक की गिरावट भी आ सकती है। वहीं 6 अप्रैल यानि आज भी राज्य के उत्तरी भागों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसमें चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और धनबाद शामिल है। 7 और 8 अप्रैल को भी राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 


9 से 11 अप्रैल को दक्षिणी भागों में होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से कह गया है कि झारखंड में 9, 10 और 11 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी भागों में बारिश हो सकती है। इसमें सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला शामिल है।


रांची का पारा 24 घंटे में दो डिग्री नीचे गिरा
रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों के दौरान करीब दो डिग्री नीचे गिरा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, मेदिनीनगर का अधिकतम 40.1 और जमशेदपुर 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान राज्य में सामान्य से अधिक चल रहा है।

Tags - Weather news weather jharkhand jharkhand mausam jharkhand rain rain in ranchi summer in jharkhand heatwave in jharkhand